'जीका वायरस' जो इन मच्छरों से फैलता है, जानें ये भारत कैसे आया और क्या हैं इसके लक्षण?

'जीका वायरस' जो इन मच्छरों से फैलता है, जानें ये भारत कैसे आया और क्या हैं इसके लक्षण?

सेहतराग टीम

बारिश के मौसम में जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलती है और चारों तरफ हरियाली छा जाती है। वहीं दूसरी तरफ इसी बरसात में मच्छर भी हमारे आस-पास फैलने लगते हैं। मच्छरों के फैलने से हमें कई तरह की बीमारियां होने का डर लगा रहता है। इनमें से एक बीमारी जीका वायरस है। ये भारत में पहली बार 2016 में सामने आया था। उस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया था कि गुजरात के अहमदाबाद में ज़ीका संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं। जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।

पढ़ें- जानें बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन कितनी जरूरी, कब और कैसे करें बात

भारत में ऐसे आया ये वायरस

भारत में एडीज़ मच्छरों की वजह से जीका वायरस (Zika Virus) के बढ़ते संक्रमण की वजह से WHO ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ (WHO) का मानना है कि भविष्य में और भी मामले सामने आ सकते हैं।

ये हैं ज़ीका से बचने के 5 उपाय (5 Ways to Prevent Zika Virus):

1. WHO के मुताबिक, ज़ीका वायरस (Zika Virus) के संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है मच्छरों की रोकथाम।

2. WHO का कहना है कि मच्छरों से बचने के लिए जरूरी है कि पूरे शरीर को ढककर रखें और गहरे रंग के कपड़े न पहनें।

3. मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अपने घरों के आसपास गमले, बाल्टी, कूलर या ऐसी किसी भी जगह पर पानी जमा न होने दें। 

4. बुख़ार, गले में दर्द, जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होने जैसे लक्षण नज़र आने पर अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें और साथ ही भरपूर आराम भी करें।

5. ज़ीका वायरस का अभी तक टीका उपलब्ध नहीं है। अगर बुखार नहीं जाता और तबियत ज़्यादा बिगड़ जाती है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

 

इसे भी पढ़ें-

World Malaria Day: बच्चों को तीन स्टेज में होता है मलेरिया, जानें कितने खतरनाक हैं ये स्टेज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।